झांसी: झांसी में इनर व्हील क्लब ने यातायात पुलिस को सौंपा मोबाइल बैरियर, एसपी सिटी ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Jan 13, 2026 यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब द्वारा जनपद झांसी की ट्रैफिक पुलिस को एक मोबाइल बैरियर उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर शहर के व्यस्त इलाइट चौराहे पर मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एसपी सिटी प्रीति सिंह ने क्लब के प्रयासों की सराहना की।