झांसी: गोविंदपुरी में अराजक तत्वों ने तांडव किया, कई कारों के शीशे तोड़े, सीपरी पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
Jhansi, Jhansi | Jan 13, 2026 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में देर रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बोलेरो गाड़ी से आए करीब 5 से 6 अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर अचानक हमला बोल दिया और पत्थरों से कई कारों के शीशे चकनाचूर कर दिए। पीड़ित शिवेंद्र यादव ने मंगलवार को 4:30 बजे बताया कि इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।