सुसनेर: सिविल अस्पताल सुसनेर में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस, आमजन को जागरूक करने कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
मच्छरों से काटने से पैदा होने वाली डेंगू बीमारी की रोकथाम व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 मई गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस दोरान चीफ BMO डॉ.राजीव बरसेना ने इसके लक्षण व होने वाले नुकसान बताए व BEE प्रेमनारायण यादव द्वारा डेंगू के प्रति आमजन को जागरूक करने कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।