सुसनेर: सुसनेर में जनसंघ व भाजपा की नींव के स्तम्भ मीसाबंदी रतनसिंह परमार का निधन, राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार
क्षेत्र में जनसंघ व BJP की नींव रखने वाले सुसनेर के मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानी रतनसिंह परमार का बुधवार को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ उनके निवास से निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय राजस्व विभाग के तहसीलदार विजय सेनानी, कस्बा पटवारी गोवर्धन शर्मा ने शामिल होकर अन्तयेष्टि की ₹8000 की राशि भी परिजनों को प्रदान कर श्रद्धांजलि दी।