सुसनेर: सोयतकलां थाना क्षेत्र में इंदौर कोटा नेशनल हाईवे पर 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत
सोयतकला थाना क्षेत्र में NH पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगो की मौत हो गई। बाईक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दीवानखेड़ी निवासी सुरेश राठोर उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई तो वही दूसरी दुर्घटना में कार और बाइक की टक्कर में बालूसिंह सोंधिया उम्र 47 वर्ष निवासी मोखमपुरा को झालावाड़ रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।