सुसनेर: सुसनेर का जलस्तर बढ़ाने कुंडालिया बांध की पाइपलाइन से छोड़ा कंठाल नदी में पानी, कलेक्टर से की गई थी मांग
जलस्रोतो में जल स्तर कम होने से नगरवासियों को पीने के पानी के लिये परेशान होना पड़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व वार्ड 12 की पार्षद मीना शर्मा व BJP मंडल महामंत्री पवन शर्मा के द्वारा कलेक्टर व सांसद रोडमल नागर को पत्र लिखा गया था। कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को कुंडालिया बांध की सिंचाई पाइप लाइन से शहर का जल स्तर बढ़ाने के लिये कंठाल नदी में पानी छोडा गया है।