खरगोन जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया है। खरगोन के साथ भगवानपुरा और गोगांवा तहसील क्षेत्रों में कपास, मिर्च और सोयाबीन की फसलों पर संकट मंडरा रहा है। खेतों में लगातार पानी जमा होने से फसलों में जड़ सड़ने और गलने का खतरा बढ़ गया है।