सहजनवा: पत्नी से विवाद के बाद कालेसर के पास युवक ने राप्ती नदी में लगाई छलांग, SDRF की कड़ी मशक्कत के बाद अगले दिन मिला शव
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर के पास राप्ती नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ टीम ने सुबह से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान बेतउ उर्फ चनऊ निवासी 30 वर्षीय गोलू कुमार माझी, पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ के रूप में हुई है।