फर्रुखाबाद: हुल्लापुर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक का पैर टूटा, दूसरा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना मऊदरवाजा के गांव भिडोल निवासी 28 धर्मेंद्र पुत्र शिवपाल सिंह अपने दोस्त 25 अमित पुत्र विमल के साथ बाइक से राजपुर दावत खाने गए हुए थे। वापस लौटते समय हुल्लापुर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिमसें दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एन हुड्डा ने बताया कि घायल अमित का पैर का टूट गया है।