युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताकर एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
#बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुगई निवासी एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई है। युवती ने परिवार वालों पर फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि वह वॉवी अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम गुगई से प्रेम करती है। वह सात सितंबर को अपनी इच्छा से उसके पास आई थी और बिना किसी दबाव के उसके साथ रह रही है। युवती ने अपनी जन्मतिथि पांच जून 2007 बताते हुए स्वयं को बालिग बताया है। उसने कहा कि वह अपना भला-बुरा समझती है और प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है।
युवती ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि यदि उसके परिवार की ओर से उसे लेकर कोई शिकायत दी जाती है तो उसकी वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाए।