पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की तैयारी पूरी, 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा नामांकन
राजद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 14 जून को नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक नॉमिनेशन होगा। वहीं शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे कि यह तस्वीर है जब नॉमिनेशन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजद कार्यालय में टेंट भी लगाया गया है।