पटना ग्रामीण: पारस हॉस्पिटल में व्यक्ति की मौत के बाद डेड बॉडी देने से मना किया, ₹2.5 लाख का बिल बना
पटना के पारस हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और बिल ढाई लाख रुपए का बना। मृतक के परिजनों के काफी अनुरोध के बाद भी अस्पताल ने डेड बॉडी देने से मना कर दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि जब तक बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक डेड बॉडी नहीं दी जाएगी।