गुरुआ: दिन में निकलेगी भगवान भोलेनाथ की बारात, रात में महादेव स्थान में धूमधाम से होगा शिव पार्वती विवाह
Gurua, Gaya | Mar 5, 2024 गुरुआ के महादेव स्थान से महाशिवरात्रि पर 8 फरवरी को शिव बारात निकाली जायेगी. इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. इस बार शिव बारात में काफी संख्या में भक्त शामिल होंगे. यह जानकारी पुजारी कवि पांडेय ने दी.उन्होने कहा कि शिव बारात में मां काली की वेशभूषा में तांडव नृत्य प्रदर्शन किया जाएंगा इसके अलावा ढोल-नगाड़े व झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी.