गुरुआ: गुरुआ के दो होटलों में हुई छापेमारी लेबर इंस्पेक्टर ने की पांच बच्चों को बरामद
Gurua, Gaya | Mar 5, 2024 गुरुआ बाजार के होटलों में लेबर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में दो होटलों से पांच बच्चे बरामद हुए। छापेमारी की सूचना मिलते ही होटल संचालको के बीच अफरा तरफी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ के लेबर इंस्पेक्टर ने गुरुआ बाजार के मिरचक में संचालित नन्दनी स्वीट्स कार्नर व गुरुआ बस पड़ाव में स्थित एक फास्ट फूड व होटल में अचानक छापेमारी की।