मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार की चारों स्टेफनी चोरी, चोर कार को ईंटों पर खड़ी कर फरार हो गए
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट में चोरों का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। चोर एक मकान में सीढ़ी लगाकर घुस गए और घर में खड़ी ऑल्टो कार की चारों स्टेफनी उतार कर कार को ईंटों पर खड़ी कर फरार हो गए। शनिवार को कर मलिक मकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।