मेरठ: मेरठ में अवैध हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का खुलासा, खाने के डिब्बों में हो रहे थे अवैध तमंचे सप्लाई, ऑनलाइन होती थी डील
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ कोतवाली थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मिलकर मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड किया है। पुलिस ने मौके से 2 शातिर आरोपियों को अरेस्ट किया है। जो ऑनलाइन फोटो भेजकर अवैध तमंचों के ऑर्डर लेते थे। ऑर्डर डन होने के बाद खाने के डिब्बों और पैकेटों में तमंचा रखकर सप्लाई किया करते थे।