मेरठ: मोदीपुरम पुलिस चौकी के पास युवक को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, 2 बदमाश हुए गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मोदीपुरम पुलिस चौकी के पास शनिवार को फायरिंग करने वाले 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सरेआम फायरिंग करने वालों को पुलिस ने 8 घंटे में ही अरेस्ट कर लिया। दोनों बदमाश भागने की फिराक में थे। तभी पुलिस की तरफ से चलाई गई आत्मरक्षार्थ गोली में दोनों घायल हो गए।