मेरठ: लोहिया नगर में लेनदेन के विवाद में परिवार को बंधक बनाया, दबंगों ने मकान का ताला लगाकर पहरा दिया, पुलिस ने कराया बंधनमुक्त
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र लखीपुर गली नंबर 23 के रहने वाले एक परिवार को दबंगों ने लेनदेन के मामले में घर में बंधक बना दिया। इस दौरान दबंगों ने घर में मौजूद महिला का मोबाइल छीन लिया और उसके मकान पर ताला लगाकर घर के सामने बैठ गए महिला के परिवार वालों ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी सूचना पुलिस ने कराया बन्धक मुक्त