मेरठ: मेरठ एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, बस लूट मामले में 8 साल से था फरार, आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमें
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 STF मेरठ की टीम ने सरफराज पुत्र सलीम निवासी पहलवान कॉलोनी हुमांयु नगर लिसाड़ी बहजोई संभल से गिरफ्तार किया है। सरफराज 8 साल से बहजोई मे बस लूट के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था।