मेरठ: मेरठ में नकली नोटों के साथ 2 बदमाश हुए गिरफ्तार, क्लीनिक की आड़ में कंपाउंडर चला रहा था फेक करेंसी का अड्डा
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ में पुलिस ने बड़ी तादात में नकली नोट पकड़े हैं। वहीं फेक करेंसी के कारोबार में शामिल 2 आरोपियों को भी मौके से अरेस्ट किया है। पकड़े गए 2 लोगों में एक कंपाउंडर है जो नकली नोटों के धंधे में शामिल था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इनके पास से 10हजार रुपयों की फेक करेंसी भी बरामद की गई है। इसमें 500-500 के 20 नकली नोट मिले हैं।