तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में विशेष समुदाय के युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को दिन में 3 बजे विशेष समुदाय का एक युवक उसकी 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया है। वहीं इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।