तरबगंज: रामपुर टेंगरहा स्थित लगभग 500 वर्ष पुराने मंदिर में की गई प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा
बुधवार को रामपुर टेंगरहा में स्थित लगभग 500 वर्ष पुराने मंदिर में आचार्य रुद्र प्रकाश शास्त्री स्मारक सेवा संस्थान के संस्थापक संतोष कुमार पांडेय ने प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस मंदिर को राज्य सदन धानेपुर के राजा शंभू दत्त ने लगभग 500 वर्ष पहले बनवाया था।