तरबगंज: दुल्लापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, दोनों पक्षों की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
दुल्लापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।