तरबगंज: गोंडा: तहसील क्षेत्र के दो स्थानों पर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ हुई छापेमारी में 500 किलो लहान किया गया नष्ट
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को तरबगंज तहसील क्षेत्र के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर ,और वजीरगंज थाना क्षेत्र के गढी़ में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया और मौके पर 500 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट को किया गया।