तरबगंज: अवैध मिट्टी खनन के मामले में खनन निरीक्षक की जांच के बाद जफरापुर निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
अवैध मिट्टी खनन के मामले में सरजू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने बताया कि बीते 15 नवंबर को तत्कालीन चौकी इंचार्ज शिव लखन सिंह ने जफरापुर निवासी सुनील दुबे की मिट्टी से लदी ट्रॉली पकड़ी थी। मिट्टी खनन की अनुमति नहीं होने के कारण चालान कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को चौकी में खड़ा कर दिया गया था। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।