डलमऊ: त्योहारों को लेकर नगर पंचायत डलमऊ अलर्ट, कस्बे के मोहल्लों में सफाई और फॉगिंग की जा रही है
आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत डलमऊ द्वारा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही मच्छरों के प्रकोप से बचाव और बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग भी कराई गई। नगर पंचायत की इस पहल का उद्देश्य कस्बे में स्वच्छता बनाए रखना और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहारों के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के