मोकामा: मोकामा नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया
Mokameh, Patna | Mar 28, 2025 मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के सड़क के किनारे अस्थायी रूप से अतिक्रमण करने वाले लोगों को शुक्रवार को लगभग 4 बजे नोटिस भेजा गया है तथा उसे 24 घंटे के अंदर स्वयं अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार नगर परिषद मोकामा के आमलोगों के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था।