मोकामा: मोकामा के मरांची थाना में ईद, चैती छठ और रामनवमी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Mokameh, Patna | Mar 29, 2025 मोकामा के मरांची थाना में आगामी पर्व ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। आयोजन समिति की अध्यक्षता मरांची थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न की गयी। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष के द्वारा शनिवार की रात्रि लगभग 8.30 बजे दी गयी है।