चकरनगर: कस्बा में चंबल रॉड पर साप्ताहिक जमुना बाजार का फीता काटकर उद्घाटन, पहले दिन उमड़ी भीड़
बीहड़ांचल क्षेत्र के लोगों को सस्ते दामों पर घरेलू जरूरतों का सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे साप्ताहिक जमुना बाजार का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत ने फीता काटकर बाजार का उद्घाटन किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।