खानपुर: खंडी गांव में युवक की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश भड़का, आरोपियों के बाड़े में रखी फसल को लगाई आग
खंडी गांव में युवक की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश भड़क गया परिजनों ने आरोपियों के बाड़े में रखी हुई फसल में आग लगा दी।सारोला कला थाना पुलिस ने आज मंगलवार को दोपहर 12 के लगभग बताया कि खंडी गांव में रविवार को हुए हत्याकांड के कारण आक्रोशित परिजनों ने बाड़े में रखे 10 बीघा लहसुन को आग लगा दी जिसके चलते लहसुन जलकर राख हो गया। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज लिया ।