सामरी कुसमी: फर्जी RTO चालान के जाल में युवक का मोबाइल हैक, लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े ₹95 हजार
कुसमी सामरी सोमवार क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर भेजे गए लिंक ने एक युवक को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। वार्ड क्रमांक 2 निवासी कंचन कुमार कश्यप, जो अपने पिता के साथ मुर्गा दुकान संचालित करते हैं, इस ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि 2 अप्रैल को उनके परिचित के मोबाइल से भेजें लिंक को खोल था