बांदकपुर में कांवरियों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, एसडीओपी प्रिया सिंधी ने दिए जांच के निर्देश
दमोह सावन के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम बांदकपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से आए कुछ कांवरियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंदिर परिसर में एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की, मारपीट की और उनकी कांवड़ भी गिरा दी।कांवरियों ने बांदकपुर चौकी में शिकायत आवेदन भी सौंपा है। वहीं वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कांवरियों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
मामले में आज सोमवार शाम 6 बजे पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। एक पुलिसकर्मी पर आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान धक्का लगने से कांवड़ गिरी थी,
Damoh, Damoh | Aug 10, 2026