चित्तौड़गढ़: डीएम आलोक रंजन पहुंचे सेंटपॉल स्कूल, लोकसभा आम चुनाव 2024 के
पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारों से की बात
जिला कलेक्टर आज गुरुवार को सेंट पॉल स्कूल पहुंचे, जहां पर आयोजित हो रहे लोकसभा आम चुनाव 2024 के पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण को लेकर सभी से चर्चा की। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने लोकसभा चुनाव 2024 में सभी अधिकारियों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर उन्हें अवगत भी करवाया, साथ ही निष्पक्ष चुनाव की अपील की।