चित्तौड़गढ़: जिला अस्पताल सांवलियाजी के फीमेल वॉर्ड में चार्जिंग पर लगाकर रखा फोन हुआ चोरी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
सांवलियाजी जिला चिकित्सालय में मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है और चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, निम्बाहेड़ा के कल्याणपूरा निवासी मुकेश कीर ने अपनी बेटी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। पीड़ित मुकेश ने फोन चार्जिंग पर लगा रखा था। इसी दौरान पीड़ित का फोन चोरी हो गया जिसकी पुलिस को शिकायत दी गई है।