चित्तौड़गढ़: गंगरार जाते समय बाइक के सामने गाय के आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में चल रहा घायल का उपचार
गंगरार थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार के सामने गाय के आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गंगरार निवासी बालू माली पिता नन्दलाल माली अपने निजी कार्य से स्टेशन से घर की तरफ जा रहा था और इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बालू माली गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।