चित्तौड़गढ़: गंठेड़ी में अफीम के खेत में मगरमच्छ को ढाई घंटे की मशक्कत कर वन विभाग की टीम ने पकड़ा, बस्सी बांध में छोड़ा गया मगरमच्छ
अफीम के खेत में एक मगरमच्छ के मिलने से किसानों में खलबली मच गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू के बाद उसे बस्सी बांध में छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेंजर नेपाल सिंह सारंग ने बताया कि गंठेड़ी गांव में गोवर्धन गुर्जर के अफीम के खेत में मगरमच्छ के घुसने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी।