मोतिहारी: पीपराकोठी क्षेत्र से उत्पाद कांड के दो अभियुक्तों को देशी पिस्टल के साथ किया गया गिरफ्तार
उत्पाद कांड के अभियुक्त को पीपराकोठी क्षेत्र में देखे जाने पर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष द्वारा उत्पाद कांड के वांछित दो अभियुक्त संतोष सहनी व बुद्धन सहनी को देशी पिस्टल, कारतूस, बाइक एवं नींद की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।