जमुई: डीएम ने कृषि विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा की, सहयोग शिविर के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा
Jamui, Jamui | May 5, 2026 समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार 3 बजे को डीएम नवीन ने कृषि विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा कि। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।