कुमारखंड: राम नगर काली मंदिर परिसर से मां काली व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ
कुमारखंड, प्रखंड के रामनगर महेश में आयोजित चार दिवसीय काली पूजा कार्यक्रम का समापन गुरुवार की शाम मां काली सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद संपन्न हो गया। श्यामा पूजा मेला समिति के सौजन्य से आयोजित पूजा कार्यक्रम के चौथे दिन संध्या 7 बजे विधि-विधान पूर्वक मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया ।