9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया तथा कुपोषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए पोषण आहार स्टॉल में स्थानीय एवं उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी दी गई।
आइए, पोषण को जनआंदोलन बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
#PoshanMaah #NationalNutritionMonth #Kondagaon