अमरिया: अमरिया नहर पुल पर हुई दर्दनाक घटना, पुलिस और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
अमरिया में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमरिया नहर पुल पर एक अज्ञात युवक ने अचानक अपनी शर्ट उतारी और देखते ही देखते नहर में बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। युवक पानी में लापता हो गया।