मंडला: मंडला जिले में बस संचालकों की मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने उठाया मुद्दा, यात्रियों से अधिक किराया वसूली का आरोप
Mandla, Mandla | Apr 30, 2026 मंडला जिले में बस संचालकों की मनमानी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आवाज बुलंद की है। गुरुवार को दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने जानकारी दी है।