गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में तीन आरोपियों को चिड़ियाघर से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी थाना रामगढ़ताल में दर्ज मुकदमा संख्या 08/2025 के तहत की गई, जिसमें विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार की धाराए शामिल हैं।