गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी और लूटपाट करने वाले 5 शातिर अपराधियों को जीआरपी ने गेट नंबर 1 से किया गिरफ्तार
गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चोरी और लूटपाट करने वाले पांच शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर, संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार आरोपियों में मनीष यादव, छोटू विश्वकर्मा, सचिन चौरसिया, चुलबुल मुखिया और अमरेश कुमार शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी की 10 मोबाइल पुलिस ने बरामद की है।