गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ भेड़ियागढ़ से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस के अभियान के तहत थाना शाहपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ अनिकेत गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना शाहपुर में मु0अ0सं0 68/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।