गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास छिनौती के आरोपी को किया गिरफ्तार, लूट का मोबाइल बरामद
गोरखनाथ थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार (निवासी अंधियारीबाग, थाना तिवारीपुर) के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था, जिसमें बरामदगी के आधार पर अतिरिक्त धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।