गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने गुमराह कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने वाले एंबुलेंस चालक को मेडिकल कॉलेज से किया गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए अमन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मेडिकल कॉलेज की एम्बुलेंस चलाते हुए मरीजों को गुमराह कर जबरन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश करता था। गिरफ्तारी थाना गुलरिहा पुलिस द्वारा की गई, इसके अलावा, थाना चिलुआताल में भी अमन गुप्ता पर धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज हैं।