मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिले में छापेमारी कर तस्करों और शराबियों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विभाग ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड-2 में छापामारी कर आठ लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जहां से प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया गया।