Iraq Kurdistan : इराक के एरबिल में भीषण बाढ़! सड़कें बनीं नदी, पानी में फंसीं कई गाड़ियां
इराक कुर्दिस्तान के एरबिल शहर में भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की मुख्य व्यावसायिक सड़कें पानी में डूबकर तालाब जैसी नजर आ रही हैं। सामने आए नए दृश्य में कीचड़ से भरा तेज बहाव सड़कों पर तबाही मचाता दिखाई दे रहा है।
बाढ़ के पानी में कई वाहन फंसे हुए हैं। कुछ गाड़ियां पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं। सड़क पर पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि सामान्य यातायात बुरी तरह प्रभावित दिखाई दे रहा है।
दुकानों और व्यावसायिक इमारतों के आसपास पानी भरने से स्थानीय लोगों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एरबिल से सामने आई ये तस्वीरें बाढ़ की गंभीर स्थिति को बयां कर रही हैं।
#ErbilFlood #IraqFlood #Kurdistan #FloodSituation #HeavyRain WorldNews इराक एरबिल बाढ़ Flood