राजपुर: सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत बक्सर में जन सुनवाई, डीडीसी ने 40 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Rajpur, Buxar | May 15, 2026 उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि एवं अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 3:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जन सुनवाई की। विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने कुल 40 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें राजस्व विभाग से जुड़े सर्वाधिक 28, विकास विभाग के 08 तथा अन्य विभागों के 04 मामले शामिल थे।